उपयोग की शर्तें
अंतिम परिवर्तन: ७ अक्टूबर २०२६। साइट hindu-panchang.in। प्रकाशक BigHelpers।
बदलाव (१५ अक्टूबर २०२६): हिन्दू पंचांग AI वेबसाइट पर और ऐप के नए संस्करण (Android 0.2.30 या नया, iPhone 1.3 या नया) में मुफ़्त है। Android 0.2.29 और उससे पुराने संस्करण में मुफ़्त सवाल सीमित हैं — ऐप अपडेट करें।
बदलाव (७ अक्टूबर २०२६): हिन्दू पंचांग AI की शर्तें जोड़ी गईं — AI वेबसाइट और ऐप के नए संस्करण में मुफ़्त, कुंडली, दशा, वास्तु और आवाज़ सहित।
स्वीकृति
साइट या ऐप खोलकर आप ये शर्तें मानते हैं।
अनुमति
पंचांग, कुंडली, वास्तु और हिन्दू पंचांग AI घर और परिवार के निजी उपयोग के लिए हैं — अपने और अपने परिवार के लिए जितना चाहें पूछें। ऐप के उत्तरों को आगे बेचना या इन्हें किसी व्यापारिक सेवा का आधार बनाना वर्जित है।
हिन्दू पंचांग AI
- मुफ़्त: पूछो, दिन का विश्लेषण, आज क्या ख़ास है, सुबह का भविष्यफल, पर्व की तैयारी, वास्तु, कुंडली और दशा के पाठ — वेबसाइट पर और ऐप के नए संस्करण में सब बिना भुगतान। Android 0.2.29 और उससे पुराने संस्करण में मुफ़्त सवाल सीमित हैं। आगे कभी यह व्यवस्था बदली तो पहले ऐप और इस पृष्ठ पर बताया जाएगा।
- कैसे बनते हैं उत्तर: एक बाहरी AI सेवा, उस दिन के पंचांग-तथ्यों और (हो तो) आपकी कुंडली के सार से। तिथि और समय हमेशा पंचांग-गणना से मिलाए जाते हैं। क्या भेजा और रखा जाता है, यह गोपनीयता नीति में है।
- परंपरा का मार्गदर्शन: उत्तर परंपरा के अनुसार मार्गदर्शन हैं और कभी-कभी ग़लत हो सकते हैं; निर्णय आपका है। ये चिकित्सा, कानूनी या आर्थिक सलाह नहीं हैं। ग़लत लगे तो उत्तर के नीचे «ग़लत लगे तो बताएँ» दबाएँ।
- उचित उपयोग: AI सबके लिए खुला रहे, इसलिए एक साथ बहुत ज़्यादा अनुरोध आने पर थोड़ी देर रुकने को कहा जा सकता है। स्वचालित स्क्रिप्ट से बड़े पैमाने पर अनुरोध भेजना, सेवा को बिगाड़ने की कोशिश, या AI से ग़ैरक़ानूनी, अपमानजनक या किसी को नुक़सान पहुँचाने वाली सामग्री बनवाना वर्जित है।
- आपकी सामग्री: आपके सवाल आपके हैं। आप हमें केवल उत्तर बनाने, आपकी अनुमति से «मेरे सवाल» रखने और पहचान-रहित विषय गिनने की अनुमति देते हैं।
- सेवा की उपलब्धता: AI इंटरनेट और बाहरी सेवा पर निर्भर है; कभी-कभी धीमा या बंद हो सकता है। तब भी पंचांग फ़ोन के पैक से चलता रहता है।
तथ्य
तिथि, पर्व और ग्रहण लाहिरी / वर्ष-पैक से। १–५ मिनट का फ़र्क हो सकता है। राजपत्रित छुट्टियाँ दिल्ली केन्द्र सूची से।
ऐप और वेब
वेब सार है। दक्षिणा (Google Play खरीद) केवल Android ऐप में है; हिन्दू पंचांग AI के लिए कोई भुगतान नहीं। साइडलोड अपने जोखिम पर।